
धामपुर – स्योहारा रोड धामपुर शुगर मिल पुलिस चौकी के पास टहलते समय एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया | एक व्यक्ति ने मौके पर से ही सरकारी एम्बुलेंस 108 को फोन किया और 108 एम्बुलेंस यूपी 41 जी 0808 मौके पर पहुंची और ईएमटी डाक्टर अशोक कुमार प्रजापति व पायलट भूपेंद्र सिंह ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विनेश शर्मा पुत्र नरेन्द्र शर्मा वर्तमान पता रानीबाग कालोनी धामपुर को सीएससी धामपुर में भर्ती कराया | घायल विनेश शर्मा मूल निवासी थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव मुकरपुरी के हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार आज ब्रस्पतिवार 20 जनवरी को ही रात्रि में लगभग 8:30 बजे वह टहल रहे थे कि स्योहारा की और से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे की ओर से आकर विनेश कुमार शर्मा पुत्र श्री नरेंद्र दत्त शर्मा के टक्कर मार दी और गम्भीर घायल हो गए |
108 एम्बुलेंस में घायल विनेश शर्मा को सीएससी धामपुर में ले गए वहां मौजूद डॉक्टर मानस चौहान व फार्मासिस्ट गंभीर सिंह ने गंभीर घायल विनेश शर्मा को देखा | 108 एम्बुलेंस के ईएमटी डाक्टर अशोक कुमार प्रजापति से घायल विनेश शर्मा के विषय में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हमने भी गम्भीर घायल विनेश शर्मा को गाड़ी में उपचार दिया | सीएससी पर डाक्टर मानस चौहान व फार्मासिस्ट गम्भीर सिंह ने गम्भीर रूप से घायल विनेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया |


















