स्कूली बस नदी में गिरी छात्र की हुई मौत-दर्जन भर हुए घायल-परिजनों में मचा कोहराम।

स्कूली बस नदी में गिरी एक मासूम स्कूली छात्र की हुई मौत– दर्जन भर हुए घायल– मृतक के परिजनों में मचा कोहराम।
स्योहारा -2-अगस्त
स्कूली बस के नहर में पलटने से आज क्षेत्र में एक ऐसी ह्रदय विदारक घटना हुई जिसमे एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतक छात्र के परिवार सहित कई मासूमो के परिवारों में कोहराम मच गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सदाफल स्थित एन एस इंटरनेशनल स्कूल में छुट्टी के बाद स्कूल की बस लगभग 30 बच्चों को लेकर उनको छोड़ने के लिए उनके गांव जा रही थी तभी ग्राम अलियार पुर से पहले पोषक नहर के पुल से बस नदी में पलट गई जिसके बाद मासूम। छात्रों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण ने पहुंचकर उनकी पलटी बस से निकालने में सहायता की और परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बच्चों को लहूलुहान देखकर सभी के दिल दहल गए व आनन फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक ललित उर्फ लकी (8) पुत्र महेश निवासी अलियार पुर की मौत हो गयी।जबकि एन एस इंटरनेशनल स्कूल सदाफल के ही बच्चों में शामिल भीमदेव पुत्र लोकेंद्र सिंह, सौरभ कुमार पुत्र सोनू सिंह, लक्की, नितिन ,मान सिंह पुत्र महेश,रैली पुत्री कृष्ण कुमार ,मोहन सिंह पुत्र महावीर सिंह, दीपक पुत्र विनीत कुमार, कुलदीप पुत्र टेकचंद , यश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह सहित 26 बच्चे घायल हो गए जिन्हें स्योहारा सहित अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक लकी के गुसाये परिजनों ने बच्चे के शव को थाने में लाकर हंगामा। करते हुए बस चालक की लापरवाही बताते हुए स्कूल के मालिक और उनके परिजनों के द्वारा की गई गाली गलौच और अभद्रता को लेकर उचित कार्यवाही की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस के अधिकारियों में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज और चांदपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी सवर्म सिंह और थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने छात्रों के अभिभावकों समझा बुझाकर स्थिति को संभाला। बरहाल घटना के बाद क्षेत्र के और भी स्कूल संचालको के द्वारा खटारा बसों को स्कूल में लगाने की बात सामने आई है। जिसपर लगाम कसने की गुहार अभिभावकों ने आलाधिकारियों से लगाई गई है। जिससे भविष्य में इस प्रकार की जानलेवा घटना ना हो।


















