सुरक्षा और सख्ताई हो रही है साथ-साथएसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने दिए हैं कड़ी कार्यवाही के दिशानिर्देश

उत्तराखंड हरिद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
सुरक्षा और सख्ताई हो रही है साथ-साथ
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने दिए हैं कड़ी कार्यवाही के दिशानिर्देश
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत शहर की गलियों से यात्रियों को अपने गंतव्यों तक “सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित” पहुंचाने के लिए 16-रूटों पर ई-रिक्शा का निर्धारण किया है। वहीँ दूसरी और तैयार रूट में रजिस्ट्रेशन के लिए विभिन्न असमाजिक तत्वों द्वारा उगाही करने की आ रही शिकायतों के चलते ई-रिक्शा चालकों को राहत देने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ई-रिक्शा चालक दीपक तनेजा पुत्र देवाराम तनेजा निवासी डी-44 आदर्श नगर कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार व अन्य चालकों की शिकायत पर अभियुक्त नवीन तेश्वर पुत्र नन्दकिशोर निवासी सतीघाट कनखल तथा अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने आदि आरोपों पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 406/2022 धारा 384/ 323/ 504/ 506 भादवि दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी बलवा, मारपीट, अवैध हथियार रखने आदि प्रकरणों में मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे किसी भी मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी।


















