पौड़ी पुलिस का प्रण, जारी रहेगी कार्यवाही, जब तक रहेगा अतिक्रमण

उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
पुलिस द्वारा व्यापारियों एवं आम जनता से अपील की है कि अपनी दुकानों का सामान अनावश्यक रूप दुकानों के बाहर रखकर अतिक्रमण ना करें एवं अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें तथा अतिक्रमण से जाम लगता है उस जाम में कोई एंबुलेंस भी जाम में फस शक्ति है सोचे अगर एंबुलेंस में मरीज हो तो क्या स्थिति होगी इसलिए सभी व्यापारी अतिक्रमण ना करें और ना ही करने दें आवागमन को सुचारू बनाने हेतु पुलिस का सहयोग करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में कोटद्वार शहर में आवागमन एवं यातायात को सुगम बनाने, बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने व सड़कों पर खड़े अव्यवस्थित वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क किये जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार को विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा आज अतिक्रमण करने वाले 10 दुकानदारों के विरूद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही कर रु. 25,00/- का संयोजन शुल्क राजकीय कोष में जमा किया गया| कोटद्वार के गोखले मार्ग में उपरोक्त व्यवस्था बनाये रखने हेतु एक उपनिरीक्षक एवं डेढ़ सेक्शन PAC प्रतिदिन ड्यूटी के लिए नियुक्त किये गये हैं| अतिक्रमण के विरुद्ध उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा| अतिक्रमणकारी व्यापारियों को आगाह किया गया कि अतिक्रमण की पुनरावृत्ति किए जाने पर ठोस वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कोटद्वार पुलिस आपकी मित्र पुलिस अपने पुलिस का सहयोग करें।


















