नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला का समापन।

स्योहारा रोड़ स्थित आर आर पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह कार्यशाला सीबीएसई द्वारा “आकलन और मूल्यांकन प्रक्रियाओं को मजबूत करना ” विषय पर आयोजित की गई थी, जिसमें जनपद के करीब 13 स्कूलों के 62 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला का शुभारंभ सीबीएसई द्वारा नियुक्त कार्यशाला रिसोर्स पर्सन डॉ प्रशांत कुमार एवं अनिल गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता, उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल में आयोजित कार्यशाला में आकलन और मूल्यांकन प्रक्रियाओं को मजबूत करना इस विषय पर अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हम आकलन और मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत कर सकते हैं। इसके साथ ही शिक्षण कार्य को और अधिक सुगम व सहज बना सकते हैं।सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने शिक्षण कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के विषय में एक दूसरे से विस्तार से चर्चा करते हुए इसके समाधान हेतु अपने- अपने अनुभव एक दूसरे के साथ साझा किए। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन डॉक्टर प्रशांत कुमार,व अनिल गुप्ता ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत कार्यशाला का मूल उद्देश्य मूल्यांकन और आकलन की विधियों को बेहतर बनाना है ताकि वे और अधिक प्रभावी ढंग से सीखने के परिणामों को माप सके और छात्रों के विकास में प्रभावी ढंग से मदद कर सकें। इसके अलावा शिक्षक शिक्षिकाओं को ऐसा प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिल सके ।उन्होंने शिक्षकों तथा बच्चों की क्षमता के विकास के संबंध में शिक्षण कार्य के विषय में अवगत कराया। कार्यशाला में मूल्यांकन और आकलन की विधियों में विस्तार से चर्चा की। साथ ही बच्चों को शीघ्र समझ में आने वाले कार्यक्रमों का संचालन करने की सलाह दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता व उप प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने सीबीएसई द्वारा नियुक्त रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट कर सम्मानित किया। स्वाति यादव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में चंचल कटारिया, नीरज त्यागी, अनुराग शर्मा, वीरेंद्र सिंह, संजीव डबास, रंजना चौहान, शैलेंद्र कौर , अलका चौहान, मोनिका राजपूत,कुसुम लता, अनिल शर्मा,प्रीति चौहान, रीता त्यागी, बबीता पाल, शाहीन परवीन, नरेंद्र सिंह,मीनू वर्मा, रीना रानी, , शगुन चौहान, दिव्या कौशिक, वीरेंद्र चौहान, प्राची चौहान, आदि ने प्रतिभाग किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button