हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

गंगा खतरे के निशान पर, प्रशासन अलर्ट, घाटों को कराया खाली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार /उत्तराखंड रिज़वान अहसन ),,,,,हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर रविवार को गंगा का जलस्तर 292.90 मीटर रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान गंगा चेतावनी निशान से मात्र 10 सेंटीमीटर नीचे बही। करीब दो घंटे तक गंगा चेतावनी निशान के आसपास बहती रही। दिन में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर रहे। ऋषिकेश के पशुलोक बैराज से गंगा में करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी की फ्लशिंग की गई थी। वहीं, गंगनहर में सिल्ट की मात्रा बढ़ने के बाद गंगनहर को बंद किया गया है। रविवार को भीमगोड़ा बैराज पर सुबह के समय गंगा का जलस्तर बढ़ा गया। सूचना के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही गंगा के किनारे रहने वालों लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया। गंगा में स्नान करने वाले लोगों को भी गंगा का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी गई। वहीं डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। दिन में कई दफा डीएम ने गंगा के जलस्तर की जानकारी यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ली। गंगा के तटीय इलाकों में बसे गांवों को अलर्ट में रखा गया है। बता दें कि भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का चेतावनी निशान 293 मीटर है। रविवार को सुबह 11 बजे गंगा 292.90 मीटर पर बही। जो चेतावनी निशान से महज 10 सेंटीमीटर नीचे रहा। अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि सुबह गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंच गया। बताया कि गंगा का चेतावनी निशान 293 मीटर और खतरे का निशान 294 मीटर पर रहा
बैराज के जेई हरीश कुमार ने बताया कि सामान्य समय में बैराज से एक लाख से एक लाख 25 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज लेवल होता है। लेकिन जलस्तर बढ़ने के बाद रविवार को डिस्चार्ज लेवल डेढ़ लाख क्यूसेक रहा। बताया कि भीमगोड़ा बैराज की क्षमता छह लाख क्यूसेक पानी से अधिक है।
गंगनहर को बंद किया गया हरिद्वार(आरएनएस)। जई गंगनहर दिनेश कुमार ने बताया कि दोपहर 03 बजे गंगनहर में सिल्ट की मात्रा 7950 पीपीएम रिकॉड हुई। सिल्ट की मात्रा बढ़ने के बाद गंगनहर में पानी की निकासी बंद कर दी गई है। सिल्ट की गणना पीपीएम में होती है। नहर में सिल्ट की मात्रा घट कर 05 हजार पीपीएम पहुंचने पर गंगनहर को दोबारा खोल दिया जाएगा। इस दौरान हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त जल मौजूद रहा। लिंक चैनल बंद होने पर भी भागीरथी बिंदु से हरकी पैड़ी जल पहुंचता रहेगा।
घाटों से दूर रहने की अपील की श्यामपुर। गंगा जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन और पुलिस ने आर्य नगर, श्यामपुर और कांगड़ी के ग्रामीणों से गंगा घाटों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। बाढ़ चौकी पर तैनात आपदा मित्र ललित, शुभम और अमित ने बताया कि लाउडस्पीकरों के माध्यम से लोगों को सचेत किया जा रहा है। लेखपाल हरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को बच्चों ओर पशुओं के साथ गंगा घाटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button