बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

सांध्य दैनिक पब्लिक इमोशन के 16वें स्थापना दिवस पर आईरा परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं-डॉ तारिक़ ज़की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सांध्य दैनिक पब्लिक इमोशन के 16वें स्थापना दिवस पर आईरा परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

बिजनोर – सांध्य दैनिक पब्लिक इमोशन समाचार पत्र के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधान सम्पादक डॉ. पंकज भारद्वाज, समस्त संवाददाताओं, पाठकों, विज्ञापनदाताओं एवं सभी शुभचिंतकों को दिल से मुबारकबाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं!

यह केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और सतत प्रयास की मिसाल है। निरंतर 16 वर्षों तक आर्थिक तंगी, मशीनरी संबंधी परेशानियों और अनेक कठिनाइयों से जूझते हुए, पब्लिक इमोशन ने जिस संकल्प और धैर्य के साथ पत्रकारिता की इस कांटों भरी राह को तय किया है, वह प्रशंसनीय है।

आज जब अधिकांश प्रकाशन संस्थान संघर्ष कर रहे हैं, पब्लिक इमोशन समाचार पत्र अपने मजबूत सिद्धांतों, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनविश्वास के साथ मजबूती से खड़ा है — यही इसकी सबसे बड़ी पूँजी है।

आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन (AIRA) की ओर से, मैं – राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. तारिक़ ज़की,व (समस्त आईरा परिवार) आप सभी को इस गौरवपूर्ण यात्रा की 16वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।

आपका योगदान पत्रकारिता के उस उजाले को जीवित रखे हुए है, जिसकी आज समाज को नितांत आवश्यकता है।

शुभकामनाओं सहित,
डॉ. तारिक़ ज़की
राष्ट्रीय चेयरमैन
AIRA (आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन)व समस्त आईरा परिवार

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button