देहरादून-उत्तराखण्ड़

प्रधानाचार्यो के रिक्त पड़े स्थान को लेकर शिक्षक आक्रोषित,जल्द भर्ती परीक्षा कराने की उठाई मांग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड (आईरा ब्यूरो ),,,, प्रदेश भर में सरकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पदों पर विभागीय सीधी भर्ती समर्थक शिक्षको ने सरकार से भर्ती परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की है! शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह भर्ती परीक्षा शीघ्र ना हुई तो आक्रोषित शिक्षक हाईकोर्ट का रुख करने को मजबूर हो जाएंगे!
सोमवार को रेस कोर्स स्थित शिक्षक भवन में आक्रोशित शिक्षकों की एक इमरजेंसी मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें यह प्रस्ताव पास हुआ
मीटिंग में मौजूद शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश भर में 1382 इंटर कॉलेज में केवल 272 कॉलेज में ही स्थाई प्रधानाचार्य की नियुक्ति है!
लगभग 90% इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के अभाव में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है
इसीलिए सरकार को जल्द से जल्द इन पदों पर प्रधानाचार्य की नियुक्ति कर देनी चाहिए. मीटिंग में मौजूद सभी शिक्षकों ने एक आवाज में सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द भर्ती परीक्षा का आयोजन सरकार द्वारा किया जाना चाहिए!
जा रहे की भक्ति परीक्षा का विरोध करने वाले शिक्षकों के दबाव में आकर सरकार ने वर्ष 2024 में यह भर्ती परीक्षा स्थगित की थी जबकि उस परीक्षा के लिए विभागीय 2900 शिक्षकों ने आवेदन किया था, परंतु जो 9माह बीत जाने के बाद भी सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है जबकि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पद सरकार को गंभीरता दिखाई दिखानी चाहिए थी जो कि नहीं दिखाई दी मीटिंग में मौजूद शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने भर्ती परीक्षा का ऐलान जल्द ना किया तो समस्त शिक्षक मजबूर होकर हाईकोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे!
परंतु उससे पूर्व एक बार शिक्षकों का दल मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव से मिलकर इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे और अपना पक्ष रखते हुए धरती परीक्षा के लिए आग्रह करेंगे!
वहीं दूसरी और प्रधानाचार्य भक्ति का समर्थन करने वाले राष्ट्रीय शिक्षक संघ के गढ़वाल के पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश पवार के निलंबन को लेकर भी मामला तुल पकड़ता जा रहा है! सोमवार को भर्ती समर्थक शिक्षको ने एक स्वर में कह दिया है कि यदि संघ ने बृजेश पवार का निलंबन वापस ला लिया को शिक्षक बड़े पैमाने पर संघ की सदस्यता से इस्तीफा देने को मजबूर हो जाएंगे जिसके परिणाम स्वरूप शिक्षकों का एक नया संगठन भी बनने की संभावनाएं व्यक्त की जा सकती हैं इस संदर्भ में आक्रोशित शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही संघ के महामंत्री रमेश चंद्र पनुली से मिलने जा रहा है
आक्रोशित शिक्षकों की आज की मीटिंग में कैलाश चंद्र, बृजेश पवार, डॉ जयपाल सिंह,पूजा आनंद,विनोद सिंह रावत, प्रदीप बिष्ट, नरेंद्र सिंह,खुशाल पुंडीर, मनमोहन, संजीव बडोनी, डिंपल मेहरा,विनीता बहुगुणा, जे आलम, मनवर सिंह रावत आदि मौजूद रहे

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button