ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

निजी अस्पताल में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, जान से मारने की धमकी-थाना स्योहारा में तहरीर देकर न्याय की मांग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

📰 निजी अस्पताल में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, जान से मारने की धमकी
🗓 Updated on: 24 जून 2025
✍️ By Aira News Network Digital Desk
📍 स्योहारा, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)

“आईरा न्यूज़ नेटवर्क – खबर वही जो हो सही”

नगर स्योहारा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पत्रकार के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार इमरान अहमद ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।

घटना 23 जून 2025 की दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब राष्ट्रीय हिंदी दैनिक से जुड़े पत्रकार इमरान अहमद को सूचना मिली कि एक महिला मरीज के साथ स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में दुर्व्यवहार हुआ है। सूचना पर पत्रकार अपनी टीम और स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे। आरोप है कि आरएसपीआर रोड स्थित नर्सिंग होम के स्टाफ ने पत्रकार के साथ न केवल गाली-गलौच की बल्कि मारपीट भी की।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब इमरान अहमद ने अस्पताल के भीतर की गतिविधियों को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करने की कोशिश की, तो अस्पताल संचालक डॉ. विशाल सैनी के भाई व अन्य स्टाफ ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

घटना की सूचना 112 नंबर पर देने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़ित पत्रकार ने तहरीर के माध्यम से संबंधित अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

📞 पत्रकार इमरान अहमद का कहना है: “सच्चाई दिखाना हमारा कर्तव्य है, लेकिन अस्पताल प्रशासन गुंडागर्दी पर उतारू है। हमें डराया-धमकाया जा रहा है।”

👉 प्रशासन से इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की माँग की जा रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button