सर्प के काटने से मासूम की मौत

सर्प के काटने से मासूम की मौत
मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
बेवर/मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में कस्वा के मुहल्ला मरकिचिया में रात्रि पेशाव करने गये मासूम को सांप ने काट लिया जिससे परिवारजनों ने बेवर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया उसके बाद परिवारजनों ने वायगीरों के पास भी ले गये बायगीरो ने काफी प्रयास करने के बाद अपने हाथ खड़े कर दिए
बेवर थाना क्षेत्र के कस्बे में पीड़ित मासूम के पिता हंसराज ने बताया कि मेरा चार वर्षीय बालक प्रांजल मेरे साथ ही चारपाई पर लेटा था रात्रि में वह पेशाव करने के लिये उठाकर पेशाव करके बापस चारपाई पर लेटने के समय ही सर्प ने काट लिया था बहीं कुछ समय बाद जब बच्चे की तवियत बिगड़ी तव परिजन जागे तव उन्हें वरामदे में सांप जाता दिखाई दिया तो परिवारिजनो ने तत्काल उसे बेवर स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया इसके बाद परिजनों ने वच्चे को वायगीरों के पास ले गये उन्होंने ने हाथ खड़े कर दिए बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया जिससे परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है


















