सदा मजलूमों की आवाज बुलंद करना- सदा सच और निष्पक्ष खबरे प्रकाशित करने की अपील-अमीन अहमद-(आईरा)

सुगम प्रहरी पहुंचाता है अधिकारियों तक पीड़ितों की आवाज़.अमीन अहमद
हमारे परिवार का हर सदस्य करता स्वच्छ पत्रकारिता.डा विकास वर्मा
स्योहारा/अफ़ज़लगढ़. जाने माने सुगम प्रहरी न्यूज के परिवार की ओर से अफ़ज़लगढ़ स्थित कासम पुर गढ़ी.और अन्य स्थानों पर आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे संपादक डॉ विकास वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है

कि उनका परिवार अब जिले नहीं बल्कि कई प्रदेशों तक पहुंच चुका है और ऐसा तभी सम्भव हुआ जब हम खबरों और सच से समझौता नहीं करते,वहीं उप संपादक अमीन अहमद ने कहा कि हम और हमारा परिवार सदा मजलूमों की आवाज बुलंद करता चला आ रहा है अमीन अहमद ने अपनी।पूरी टीम से सदा सच और निष्पक्ष खबरे प्रकाशित करने की अपील करते हुए कहा कि आप अगर सच के साथ हैं तो भी आपका बाल बांका नहीं कर सकता और समाज में भी आपका सम्मान और यश बढ़ेगा।

आयोजित इस सम्मान समारोह में जहां मुख्य अतिथियों डा विकास वर्मा,अमीन अहमद,सुबहान अली,फैजान ,सुनील धस्माना,सनी अग्रवाल,मोहम्मद कफील,शाहवेज, मो,फैसल,शरीफ अहमद,का.आसिफ अली,हेड का. नेम सिंह आदि को शील्ड और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तो वहीं सम्पादक डॉ विकास वर्मा उर उप संपादक अमीन अहमद ने पत्रकार शरीफ अहमद को चैनल का ब्लॉक प्रभारी और मो,फैसल को कासमपुर गढ़ी से संवाद दाता नियुक्त करते हुए दोनों से निष्पक्ष और सच्ची पत्रकारिता करने की अपील की है।
इस मौके पर आयोजन में सुगम प्रहरी न्यूज़ चैनल के मुख्य संपादक डॉ विकास वर्मा, उप संपादक अमीन अहमद प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील धस्माना, पत्रकार सनी अग्रवाल, मोहम्मद कफील, शाहवेज अहमद, शरीफ अहमद, मोहम्मद हाशिम, गगन रुहेला, भूरा, मोहम्मद शाकिर मोहम्मद तनवीर मोहम्मद महबूब , मोहम्मद अहमद , ग्राम प्रधान मेघपुर रिजवान अहमद, राजा, मोहम्मद काशिफ , बब्बू , नबील , सुहेल, दिलशाद और कासमपुर गढ़ी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में कांस्टेबल आसिफ खान और हेड कांस्टेबल नेम सिंह की मौजूदगी ने इसे और भी यादगार बना दिया।

इस अवसर पर मोहम्मद फैसल और शरीफ अहमद ने अपने कार्यालय पर सभी पत्रकार साथियों. अतिथि गण का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। जिसमें सभी ने मोहम्मद फैसल और शरीफ अहमद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पत्रकारिता में उनके योगदान की सराहना की। यह आयोजन समाज में सच्चाई और निष्पक्षता की पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करता है।


















