नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशन्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश
विधायक ओमकुमार दिल्ली की रिठाला विधान सभा प्रभारी मनोनीत

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर
नहटौर। भाजपा संगठन द्वारा विधायक ओमकुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए दिल्ली के एमसीडी चुनाव के लिए रिठाला विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया। मंगलवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष की संस्तुति पर दिल्ली के एमसीडी चुनाव के दृष्टिगत उन्हें रिठाला विधानसभा के प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई। ज्ञात हो कि विधायक ओमकुमार को हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भी वहाँ की नूरपुर विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया था। जहाँ पर 12 नवंबर को चुनाव संपन्न हुए हैं। विधायक ओमकुमार के पार्टी में बढते कद से उनके समर्थकों में हर्ष है।


















