रांची-झारखण्ड

लोकसभा और विधानसभा के चुनाव की तैयारी के लिए मैदान में उतरी C.P.I , बिजली के दर बढ़ाए जाने का विरोध करेगी भाकपा।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

राँची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कन्हाई माल पहाड़िया की अध्यक्षता में रांची राज्य कार्यालय में हुई । जिसमें मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे । बैठक में दिवंगत साथियों के सम्मान में 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राज्य स्तरीय कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई ।‌ 28 सितंबर को शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह जन्म दिन पर जिला स्तरीय कन्वेंशन, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ भाजपा भगाओ सेमिनार ,कन्वेंशन 3, अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी काला दिवस मनाने , 7 नवंबर को रांची के राज भवन के समक्ष विस्थापन को लेकर के धरना , 26 नवंबर को रांची में विशाल रैली सहित इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और उनके गठबंधन को हराने के लिए प्रत्येक जिले में प्रभारी नियुक्त किए गए। हजारीबाग भुवनेश्वर प्रसाद मेहता एवं महेंद्र पाठक, गिरिडीह से लखनलाल महतो, महादेव राम ,गढ़वा गणेश सिंह, महेंद्र पाठक ,डाल्टनगंज पलामू ,महेंद्र पाठक, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता , लातेहार जितेंद्र सिंह , चतरा महेंद्र पाठक, महादेव राम, लखन लाल महतो, कोडरमा भुनेश्वर प्रसाद मेहता, राजेंद्र प्रसाद यादव, बोकारो भुनेश्वर प्रसाद मेहता, महेंद्र पाठक ,रांची पीके पांडे महेंद्र पाठक, गुमला महेंद्र पाठक अजय सिंह, जमशेदपुर भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ,राजेंद्र प्रसाद यादव। दुमका कन्हाई मल पहाड़िया, राजेंद्र प्रसाद यादव ,पशुपति कॉल ,दीप नारायण यादव, जामताड़ा पशुपति कॉल ,महेंद्र पाठक ,राजेंद्र प्रसाद यादव, पशुपति कॉल देवघर पीके पांडे महेंद्र पाठक, गोड्डा महेंद्र पाठक पशुपति कॉल, साहिबगंज रामस्वरूप पासवान ,दीप नारायण यादव, धनबाद महेंद्र पाठक ,पीके पांडे को बनाया गया । बैठक में सर्वसम्मति से सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने लोकसभा एवं विधानसभा की चुनाव में एनडीए गठबंधन को शिकस्त देने के लिए प्रत्येक जिले में लगातार कार्यक्रम चलाने, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां ,महंगाई ,बेकरी, बेरोजगारी ,के विरोध में लगातार अभियान चलाने, प्रखंड स्तरीय, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय भाजपा भगाओ देश बचाओ, लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ के नारे के साथ लगातार कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button