उत्तराखंडअपराधखबरों की खबरन्यूज़शहर

रिश्ते हुए शर्मसार- देवर ने चाकू की नोक पर भाभी के साथ किया दुष्कर्म, पति समेत कई पर मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड किच्छा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

उत्तराखंड का उधम सिंह नगर जिला अपराधी गतिविधियों की वजह से अक्सर खबरों की सुर्खियों में रहता है इसी क्रम में एक बड़ी खबर उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र से सामने आ रही है। यहां पर रिश्तो का तार तार करने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जिसमें एक देवर ने चाकू की नोंक के दम पर भाभी के साथ दुष्कर्म किया वही शिकायत करने पर पति समेत पूरे परिवार में पत्नी को मारा। जानकारी अनुसार किच्छा में देवर ने चाकू की नोक पर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति से शिकायत की तो उसने और भी निर्मम रूप दिखाया। पति ने स्वजनों के साथ मिलकर न सिर्फ पत्नी की पिटाई कर दी, बल्कि उसे तीन तलाक भी दे दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आठ ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि इसके बावजूद उसका उत्पीड़न कम नहीं हुआ। उसका पति जुआ खेलने के साथ ही नशे का भी आदी हो गया था। देवर की नीयत उसके प्रति खराब थी। आरोप है देवर ने 25 जून को उसे अकेला पाकर उसके साथ चाकू दिखाकर धमकाया और फिर दुष्कर्म किया। जब उसने ससुराल के अन्य लोगों से शिकायत की तो उन सभी ने आरोपित देवर का ही पक्ष लिया। वहीं, 16 जुलाई को ससुराल वालों के दवाब में आकर उसके पति ने उसे तीन तलाक भी दे दिया। मामला पुलभट्टा थानाक्षेत्र का है। थाना अंतर्गत रहने वाली महिला ने पुलभट्ठा पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने कहा है कि उसका विवाह 2016 में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए। उसके मायके वालों ने उसके देवर की शादी में भी सहयोग कर उसका वैवाहिक जीवन बचाने का प्रयास किया था।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button