उत्तराखंडखबरों की खबर

केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर के छात्र छात्राओं को दी गई यातायात नियमों एवं ड्रग्स के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरुक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड गोपेश्वर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर के छात्र छात्राओं को दी गई यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी साइबर अपराधों एवं ड्रग्स के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरुक

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं आमजनमानस को महत्वपूर्ण जानकारियां देकर अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक, साइबर सैल के आरक्षी चन्दन सिंह, आरक्षी मनमोहन सिंह एवं एएनटीएफ के आरक्षी हरेन्द्र, आरक्षी संजय बलूनी द्वारा आज दिनांक 29/11/2022 को केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर के विद्यार्थियों को एवं वहाँ उपस्थित स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अजय घिल्डियाल एवं विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों, उत्तराखंड पुलिस एप की प्रक्रिया, गौरा शक्ति एप, साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, मानव तस्करी, आपातकालीन नम्बर डायल-112, एवं साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल नेटवर्किंग साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, एटीएम बैंक फ्रॉड, आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, साथ ही वहाँ उपस्थित विद्यालय की समस्त महिला स्टाफ को गौरा शक्ति एप डाउनलोड कराया गया एवं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जागरुक रहने व अपराध की सूचना तत्काल डायल 112/1930 व उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button