नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

रामगंगा पोषक नहर में युवक का शव तैरता मिला, पुलिस जांच में जुटी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

रामगंगा पोषक नहर में युवक का शव तैरता मिला, पुलिस जांच में जुटी

नूरपुर। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के ग्राम दोलतपुर बिल्लौच के निकट रहटा स्थित रामगंगा पोषक नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव दिखाई देने पर आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।पुलिस के अनुसार, युवक काले रंग की बनियान और मेंहदी रंग के अंडरवियर में था। उसके मुंह से खून निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button