असम/गुवाहाटी

किसना ज्वेलर्स ने गुवाहाटी में किया परंपरा से परिपूर्ण अपनी आधुनिक रेंज का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी, असम– 27 जून 2025: भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने असम के गुवाहाटी स्थित, प्रीमियम ज्वेलरी पार्टनर आर्चनेह ज्वेलर्स (ए आई डी सी, चिड़ियाघर रोड) में अपने डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन के लॉन्च की घोषणा की है। इस भव्य उद्घाटन समारोह में जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री मेघरंजनी मेधी साथ ही आर्चनेह ज्वेलर्स की प्रोप्राइटर, श्रीमती जयश्री तालुकदार भी उपस्थित रहीं।

इस विशेष अवसर तथा जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में, किसना ने डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्जेज पर 100% तक की छूट देकर ग्राहकों को सौगात दी है। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ता को किसना की उपभोक्ता-हितैषी नीतियों का भी लाभ मिलता रहेगा, जिनमें 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज वैल्यू शामिल हैं— दोनों ही मेकिंग चार्ज़ सहित हैं, जो ग्राहकों को दीर्घकालिक मूल्य और पारदर्शिता एवं विश्वास की गारंटी भी प्रदान करते हैं।

किसना ने देशभर में 1,500 से अधिक प्रीमियम ज्वेलरी पार्टनर्स और 80 से अधिक एक्सक्लूसिव ब्रांड शोरूम के साथ 29 राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाई है। कंपनी टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रही है। किसना उपभोक्ताओं को ‘माइन-टू-मार्केट’ (खदान से बाज़ार तक) पारदर्शिता प्रदान करता है, जो ‘हरि कृष्णा ग्रुप’ की विश्वसनीयता से समर्थित है।

श्री घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरी कृष्णा ग्रुप ने कहा: “उत्तर-पूर्व भारत में बढ़ती आकांक्षाओं और गुणवत्तापूर्ण आभूषणों की मांग के साथ, गुवाहाटी एक अत्यधिक संभावनाओं वाला बाजार है। आर्चनेह ज्वेलर्स के साथ हमारी साझेदारी हमें इस मांग को एक विश्वसनीय रिटेल उपस्थिति के माध्यम से पूरा करने में सक्षम बनाती है और किसना की राष्ट्रीय विकास यात्रा को और गति देती है। यह हमारे विज़न ‘हर घर किसना’ की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है — जिससे हर महिला का डायमंड ज्वेलरी पहनने का सपना साकार हो सके।”

श्री पराग शाह, निदेशक, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कहा: “किसना में हमारा फोकस हमेशा से आज के उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने पर रहा है। गुवाहाटी में इस लॉन्च के साथ, हमारा उद्देश्य ऐसी ज्वेलरी प्रदान करना है जो स्थानीय पसंद के अनुरूप हो — चाहे वह रोजमर्रा के उपयोग के लिए हो, उपहार देने के लिए, या किसी विशेष अवसर के लिए। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हर उपभोक्ता को कुछ ऐसा मिले जो अर्थपूर्ण हो, सुलभ हो और स्टाइलिश भी हो।”

सुश्री जयश्री तालुकदार, प्रोपराइटर, आर्चनेह ज्वेलर्स ने कहा, “किसना के साथ साझेदारी हमारे स्थानीय ग्राहकों के लिए एक सशक्त राष्ट्रीय ब्रांड को प्रस्तुत करती है। उनके विविध डिज़ाइन और पारदर्शी नीतियाँ हमारे बाज़ार की समझ के साथ पूरी तरह मेल खाती हैं। हम मिलकर गुवाहाटी में ज्वेलरी रिटेल के लिए नए मानदंड स्थापित करने का लक्ष्य रखते हैं।”

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button