नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

दूध विक्रेता पर हमला करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

दूध विक्रेता पर हमला करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

नूरपुर। लगभग दो सप्ताह पूर्व ग्राम पुरेनी दुर्गैशपुर निवासी दूध विक्रेता रहीसुद्दीन पर उस समय हमला कर दिया गया था, जब वह दूध बांटकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही रहीसुद्दीन के भाई अलीमुद्दीन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान तीन आरोपियों के नाम सामने आए, जिनमें थाना मुंडापांडे (जनपद मुरादाबाद) के गांव बीकनपुर निवासी विशाल पुत्र हेमराज सिंह, ग्राम भटावली निवासी सुरेंद्र पुत्र कृपाल सिंह और थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी सोनू पुत्र सिलोन शामिल हैं।पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने दो आरोपियों—विशाल और सुरेंद्र—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी सोनू की तलाश अभी जारी है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button