राज्यसभा महुआ माजी के सांसद मद से स्कूल के छत पर शेड निर्माण किया गया।

रांची : बालिका शिक्षा भवन हाई स्कूल सर्कुलर रोड लालपुर राॅंची में राज्यसभा महुआ माजी के सांसद मद से स्कूल के छत पर शेड निर्माण किया गया जिसका आज विधिवत उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी के द्वारा किया गया । इस शुभ अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने एनुअल फंक्शन का आयोजन रखा साथ ही झारखंडी परंपरा से उनका स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद महोदया ने विशिष्ट अतिथि, अतिथियो,स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक, एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां भी मेरी जरूरत महसूस होगी मैं वहां खड़ी नजर आऊंगी और शहर का पूरा विकास करूंगी।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी,एचईसी के पूर्व सीएमडी अभिजीत घोष, प्रोफ़ेसर कमल कुमार बोस, प्रदीप कुमार विश्वास, प्रधानाचार्य पापिया घोष, प्राइमरी प्रधानाचार्य सुधा मुखर्जी, कॉसमॉस क्लब के अध्यक्ष देबाषिश राय, श्वेतांक सेन, रजनी सेन, शुभ्रा चटर्जी, अल्पना बोस, शिप्रा भट्टाचार्य, जैसे गणमान्य सहित सभी शिक्षक, अभिभावक और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।


















