बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
लगभग 28 दिन पूर्व कब्र में दफनाई गई युवती का शव पुलिस ने कब्र से निकलवाकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा

ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर



एक माह पूर्व करंट की चपेट मे आई एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में लगभग 28 दिन पूर्व कब्र में दफनाई गई युवती का शव बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम मोहित कुमार सिंह,सीओ धामपुर भरत कुमार सोनकर, कोतवाल योगेन्द्र सिंह चौधरी, कस्बा इंचार्ज गोपाल कुमार, चेयरपर्सन पति जावेद विकार, भाजपा नेता सलीम अंसारी एडवोकेट,शेख मौ० जैद सहित परिजनों की मौजूदगी में अफजलगढ़ पुलिस ने कब्र से निकलवाया। उसके बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया।
कोतवाली अफजलगढ़ के मौहल्ला जैनुलआबेदीन का मामला






