उत्तरप्रदेशन्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

राजस्व कर्मी गांव-गांव भ्रमण कर असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय रूप में दर्ज करने का कार्य करेंगे- जयवीर सिंह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कैंप कार्यालय पर जन-शिकायतें सुनी- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह

राजस्व कर्मी गांव-गांव भ्रमण कर असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय रूप में दर्ज करने का कार्य करेंगे- जयवीर सिंह

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कैंप कार्यालय पर जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय करने के लिए अभियान संचालित किया है, अभियान के दौरान राजस्व कर्मी गांव-गांव भ्रमण कर असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय रूप में दर्ज करने का कार्य करेंगे, ऐसे पट्टेदार जिन्हें 05 वर्ष पूर्व पट्टे आवंटित किए गए हैं, उन पट्टेदारों की भूमि को संक्रमणीय के रूप में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने पट्टेदारों से कहा कि अभियान के दौरान अपने पट्टेशुदा भूमि को राजस्व कर्मी से संपर्क कर संक्रमणीय घोषित करा लें। उन्होंने आवास योजना का लाभ दिलाये जाने से संबंधित शिकायतों पर कहा कि विकासखंडवार आवास पात्रता सूची तैयार की गई है, आवास आवंटन के अनुसार सूची में शामिल पात्रों को नियमानुसार आवास योजना में लाभान्वित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विकास खंडों पर आवास पात्रता सूची प्रदर्शित रहे ताकि आवास योजना का लाभ पाने वाले पात्र लाभार्थियों को भटकना न पड़े, योजना का लाभ दिलाये जाने के नाम पर किसी के द्वारा पात्र लाभार्थी का शोषण न किया जाये, कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे, किसी भी अपात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, शहरी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लाभान्वित न किया जाए, चयन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए।
पर्यटन मंत्री ने पेंशन संबंधी प्रकरणों पर कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति वृद्धावस्था, दिव्यांगजन, निराश्रित महिला पेंशन का लाभ पाने से वंचित न रहे, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पेंशन योजना में लाभान्वित कराया जाए, पूर्व में जिन लाभार्थियों को पेंशन योजना में लाभान्वित किया जा रहा है, उनमें से कुछ लाभार्थियों की पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है, जिला समाज कल्याण अधिकारी ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित कर उनके पेंशन संबंधी अभिलेख अद्यावधिक कराएं ताकि उन्हें पेंशन की राशि प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित अधिकारी संवेदनशील रहकर कार्य करें, अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और उन्हें पात्र होने की दशा में लाभ प्रदान करने की दिशा में कार्य करें, योजना का लाभ पाने में किसी भी पात्र लाभार्थी को कोई असुविधा न हो, सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जन-शिकायतें सुनते हुए कहा कि अधिकारी जन-शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निस्तारण के प्रति सतर्क रहें, किसी भी शिकायत को अकारण अपने कार्यालय में लंबित न रखें, फरियादी को तत्काल राहत प्रदान कराई जाए, भूमि विवादों को लंबित न रखा जाए, भूमि विवाद के कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो, संबंधी विवाद के प्रकरण में राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर कार्यवाही करें।
आज जन-सुनवाई के दौरान पर्यटन मंत्री के सम्मुख ग्राम टिकुरी नि. सरोजनी ने वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाये जाने, ग्राम खिरिया नि. छबिनाथ ने हैडपंप लगवाये जाने, ग्राम किशनपुर नि. श्यामू दिवाकर ने जान से मारने की धमकी दिये जाने, ग्राम राम नगर नि. नेम सिंह ने स्थानान्तरण कराने, ग्राम कल्होर नि. चन्द्रप्रकाश ने बिजली के कनेक्शन को ट्रॉसफर किये जाने, ग्राम कंजाहार नि. प्रदीप कुमार ने दंबगों द्वारा रोकी गयी नाली को खुलवाने, ग्राम अलूपुरा नि. अतिराम सिंह ने मेड़बंदी कराये जाने, नगला अनिया नि. शिवराज सिंह ने रास्ते पर किये अवैध कब्जे को हटवाने, नगला रामसिंह नि. पृथ्वी राज ने आवास योजना में लाभ दिलाये जाने, ग्राम पुरईया नि. संध्या देवी ने विपक्षियों द्वारा झूठा मुकद्दमा दर्ज करवाये जाने, नगला जंगी नि. अवधेश ने भूमि की पैमाइश कराने, एसएस नगर नि. अमित कुमार ने विद्युत कनेक्शन दिलवाये जाने की मांग, शिकायत अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की।
जन-सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, शिव प्रताप सिंह राजू, उदय चौहान, अमित गुप्ता, अर्जुन चौहान आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button