अपराधउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

अवैध कालोनियों को एसडीएम सदर के निर्देशन में नायब तहसीलदार और जेई ने कराया ध्वस्त!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिना लेआउट पास कराए, ग्रीन बेल्ट, कृषि क्षेत्र में निर्मित अवैध कालोनियों को एसडीएम सदर के निर्देशन में नायब तहसीलदार और जेई विनियमित क्षेत्र में ध्वस्त किया

बिजनोर- उपजिलाधिकारी बिजनौर द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में कृषिक क्षेत्रफल पर अथवा विनियमित क्षेत्र एंव ग्रीन बेल्ट के अन्तर्गत बिना ले-आऊट पास कराये अवैध रूप से डेवलॉप की जा रही कालोनियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए नायब तहसीलदार बिजनौर व अवर अभियन्ता विनियमित क्षेत्र की एक टीम बनायी गयी है,

जिनके द्वारा आज दिनांक 24 जून, 2023 को विनियमित क्षेत्र तथा ग्रीन बेल्ट क्षेत्र व कृषिक क्षेत्रफल पर में बिना ले-आऊट पास कराये अवैध रूप बनायी गयी कालोनियों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गयी। उपजिलाधिकारी बिजनौर द्वारा बनायी गयी टीम द्वारा अवैध कालोनियों में कालोनी अवैध होने के बोर्ड भी लगवा दिये गये। है।

कोई भी व्यक्ति किसी भी कॉलोनी के सम्बन्ध में, कार्यालय उपजिलाधिकारी (विनियमित क्षेत्र) से कॉलोनी के वैध अथवा अवैध होने की जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही सम्बन्धित कॉलोनी का ले-आऊट की प्रति प्राप्त कर सकता है।

उपजिलाधिकारी बिजनौर द्वारा अवगत कराया गया कि किसी भी दशा में विनियमित क्षेत्र व ग्रीन बेल्ट में किसी भी अवैध कालोनियों का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति अथवा कालोनाईजर अवैध रूप से कालोनी डेवलॉप करता है, तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button