ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेशसरकारी योजनाएं

स्टेट कोऑर्डिनेटर ने देखी जल जीवन मिशन की प्रगति

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्टेट कोऑर्डिनेटर ने देखी जल जीवन मिशन की प्रगति

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी/बरनाहल- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में जल जीवन मिशन की लखनऊ से आई स्टेट कोऑर्डिनेटर रजनी पांडे व दीपा शर्मा ने विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत भूरेपुर में निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने एफ. टी. की महिला सदस्यों, पानी पंचायत समिति के लोगों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे अब तक की हुई प्रगति एवं योजना के बारे में जानकारी ली। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारी द्वय से शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीने के स्वच्छ पेयजल को घर-घर तक पहुंचाने की जल जीवन मिशन के सरकार के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को भी जल जनित बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। बरनाहल में पानी को लेकर समस्या है लेकिन हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने से उन्हें पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी। स्टेट कोऑर्डिनेटर ने ग्राम पंचायत ढकपुरा में निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मॉडल ग्राम पंचायत बलपुरा, आलमपुरदेहा एवं मंगलपुर में भी आईएसए भारतीय महिला एवं बाल विकास संस्थान द्वारा बैठकों का आयोजन किया गया जिसमें स्टेट कोऑर्डिनेटरों ने अब तक की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर जल निगम मैनपुरी के अधिशासी अभियंता अंकित यादव, ए. ई. सी. बी. त्यागी, जे ई रोहितेंद्र कुमार, आईएसए भारतीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के अध्यक्ष विनोद कुमार, टीपीआई टीम, एनसीसी कंपनी के जेई, डीपीएमयू टीम, डीसी सुरेंद्र यादव, अनुराग शुक्ला, टीम लीडर नीरज, विकास, रविंद्र, अमित पांडे, लोकेश आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button