अंतरराष्ट्रीयनई दिल्ली
यूक्रेन के तीन टैंक, 26 सैन्य कारें, 25 आर्टिलरी सिस्टम तबाह,370 सैनिकों की भी मौत

नई दिल्ली(@RajMuqeet79) रूस के खेरसॉन क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने कहा कि खेरसॉन क्षेत्र में यूक्रेन के इस हफ्ते के नुकसान में 370 सैनिक, तीन M777 हॉवित्जर और तीन टैंक शामिल हैं।”पिछले सप्ताह के दौरान, रूस के बैटलग्रुप डेनेपर की इकाइयों ने मैरीवका, कमेंस्कोये, त्यागिंका, वेसेलॉय और राबोटिनो की बस्तियों के पास दो यूक्रेनी मरीन, तीन सेना ब्रिगेड, दो क्षेत्रीय रक्षा इकाइयों और एक यूक्रेनी नेशनल गार्ड ब्रिगेड के जनशक्ति और लड़ाकू वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है,” उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर ये जानकारी दिया है।


















