अपराधब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मंत्री के बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, मैग्जीन और पिस्टल बरामद,

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट अमन कुमार
मो०- 8474993812

बीजेपी जिला मंत्री के बेटे की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, भारी मात्रा में विभिन्न कारतूस मैग्जीन और पिस्टल बरामद, पांच आरोपियों के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या

मैनपुरी — जनपद मैनपुरी की थाना क्षेत्र पुलिस ने बीजेपी नेता के बेटे की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और उसकी जामा तलाशी से भारी संख्या में अन्य कारतूस और उनकी मैग्जीन बरामद हुई है। पुलिस पता लगा रही आखिरकार आरोपी का कारतूसों के जखीरे से संबंध क्या है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में भेज दिया है।


मामला भोगांव थाना क्षेत्र के मुड़ई गांव से जुड़ा था। जहां निवासी बीजेपी नेता भाजपा के जिला मंत्री सुखराम सिंह राजपूत ने तहरीर देते हुए बताया था कि उनके गांव में घर के पास भंडारे का आयोजन चल रहा था गांव का ही दबंग प्रधान पति अपने अन्य साथियों के साथ शामिल होने आया था जिसमें वह दबंगई और दहशत फैलाने लगा तो उसने विरोध किया तो उसने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें उनके बेटे की गोली लगने से मौत हो गई तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी अनुपम गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता, रमन पुत्र बांकेलाल, रुपेंद्र पुत्र रक्षपाल, अरविंद और पुष्पेंद्र पुत्रगण नामालूम के खिलाफ के खिलाफ हत्या जैसी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था आरोपियो की तलाश पुलिस तेजी के साथ कर रही थी।
सीओ भोगांव सुनील कुमार ने वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया दावत खाने पहुंचे पूर्व प्रधान सुखपाल सिंह राजपूत और वर्तमान प्रधान के पति अनुपम गुप्ता के बीच कोई बात विवाद और मारपीट हो गया जिसमें अनुपम गुप्ता ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी जिसमें सुखपाल के 11 वर्षीय बेटे की गोली लगने से मौत हो गई जिसमें मुख्य आरोपी अनुपम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया जिनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में विभिन्न प्रकार के असलहे कारतूस मैग्जीन उनके पास से बरामद हुई है जिस पिस्टल से गोली मारी है वह पिस्टल और कारतूस बरामद हो गए। उनके पास जो विभिन्न तरह के कारतूस और मैगजीन बरामद हुए हैं उनके बारे में पूछताछ की जा रही है कि कहां से लाते थे और कहां सप्लाई करते थे। अपराधिक इतिहास के बारे में पूछने पर बताया इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है इनके बारे में सूचना थी यह कोई पिस्टल और कारतूस का कोई व्यापार करते हैं। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है और उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button