वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

बीबीडीयू में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट व युवा संसद -2026’ का भव्य आयोजन युवाओं ने जानी 2047 के स्वर्णिम भारत की राह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

यूथ आइकन दुर्गेश त्रिपाठी ने ‘माय भारत’ पोर्टल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका पर डाला प्रकाश

वाराणसी/लखनऊ :- बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (बीबीडीयू) लखनऊ के डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा भारत सरकार के ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम (VBYCP) का गौरवशाली आयोजन किया गया | यह पहल बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता और प्रेसिडेंट विराज सागर दास के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों को विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय रोडमैप से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना है | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और यूथ आइकन दुर्गेश त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विंग,एकल अभियान) का स्वागत कुलपति प्रो.(डॉ.) एस.के.श्रीवास्तव द्वारा किया गया |

दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के पश्चात श्री त्रिपाठी ने ‘माय भारत’ पोर्टल पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी उन्होंने बताया कि यह पोर्टल युवाओं के लिए डिजिटल एकीकरण और नागरिक सहभागिता का एक सशक्त माध्यम है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए बनाया गया है |

कुलपति डॉ.एस.के.श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्र की विकास यात्रा में भागीदार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है | डॉ.एस.एम.के. रिज़वी (डीन,स्टूडेंट वेलफेयर एवं चीफ प्रॉक्टर) ने अपने संदेश में युवाओं को ‘आत्म अनुशासन’ और ‘सामूहिक जिम्मेदारी’ का पाठ पढ़ाया जो एक विकसित राष्ट्र की नींव है |

कार्यक्रम के दौरान आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ आकर्षण का केंद्र रही इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर तर्कसंगत चर्चा की | इस युवा संसद के लिए एक प्रबुद्ध निर्णायक मंडल का गठन किया गया था जिसमें शामिल थे |

पल्लवी सिंह (डायरेक्टर आकार आइएएस),डॉ.आशीष कौशल,डॉ.ममता शुक्ला,डॉ.त्रिशला सिंह,डॉ.आशीष कुमार निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की वाकपटुता,नीतियों की समझ और विकसित भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया |

एन.एस.एस.कार्यक्रम समन्वयक प्रो.(डॉ.) प्रभाश चंद्र पाठक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि कैसे बीबीडीयू के स्वयंसेवक निरंतर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रणी रहते हैं | इसके साथ ही,कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए माय भारत’ स्टॉल्स के माध्यम से सैकड़ों छात्रों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया ताकि वे भविष्य में डिजिटल रूप से सरकारी योजनाओं और स्वयंसेवक गतिविधियों से जुड़ सकें |

इस अवसर पर डॉ.प्रशांत ( NSS क्षेत्रीय अधिकारी )एन.एस.एस.BBDU कार्यक्रम अधिकारीयो की गरिमामयी उपस्थिति रही | कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ | यह आयोजन बीबीडीयू की उस अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत हाल ही में ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ और ‘यातायात प्रबंधन शिविर’ जैसे महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान भी संचालित किए गए थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button