बाईक व रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत ।

बाईक व रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार की मौत ।
स्योहारा। संवाददाता बाइक व रोडवेज बस की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
शुक्रवार की शाम अश्वनी कुमार (18) पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी ग्राम नया गाँव अकबरपुर चेदरी थाना कांठ मुरादाबाद स्योहारा के गाँव खुर्द में अपनी बहन को सिमदारा देने आ रहा था ।
जैसी ही वह अपनी बाइक से ग्राम बगवाड़ा पहुंचा तो सामने से आ रही धामपुर डिपो की बस की चपेट में आ गया जहाँ उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
सूचना मिलने पर पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक सहित थाने पहुंचा दिया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि मृतक अश्वनी के पिता कुंवरपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है ।


















