मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

बड़े बकायादारों से उप जिलाधिकारी, तहसीलदार बाकीदरों के घर जाकर धनराशि की वसूली करें-जिलाधिकारी।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से अमन कुमार

बड़े बकायादारों से उप जिलाधिकारी, तहसीलदार बाकीदरों के घर जाकर धनराशि की वसूली करें-जिलाधिकारी।

परिवहन, आबकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी प्रवर्तन कार्य बढ़ाकर राजस्व वसूली के लक्ष्यों की पूर्ति करें, ओवरलोडिंग अवैध शराब की बिक्री कदापि न हो-अविनाश।

मैनपुरी – जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कर-करेत्तर, राजस्व कार्याें की वसूली की मासिक समीक्षा के दौरान असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि तहसीलों में विद्युत, वाणिज्यकर, परिवहन, आबकारी, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की आर.सी. वसूली हेतु लंबित है, कुछ आर.सी. को अमीन द्वारा ही रिपोर्ट अंकित कर वापस किया जा रहा है। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि बड़े बकायादारों के घर जाकर उनसे बकाया की राशि जमा करायें, 10 बड़े बकायादारों की सूची तहसील में लिखवाई जाए। उन्होंने समीक्षा के दौरान ए.आई.जी. स्टांप को निर्देशित करते हुए कहा कि बड़े बैनामों मे स्टांप ड्यूटी की जांच कराई जाए, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार स्थलीय निरीक्षण कर विलेखों की जांच करें। जानकारी करने पर पाया कि तहसील मैनपुरी में 106, तहसील भोगांव में 119, तहसील करहल में 105, तहसील किशनी में 102, तहसील घिरोर में 36 विलेख जांच हेतु लंबित है, जिस पर उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को तत्काल विलेखों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आबकारी अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध शराब की बिक्री न हो, ओवर लोड, अवैध वाहनों का संचालन प्रत्येक दशा में रोका जाए।
श्री सिंह ने उप जिलाधिकारियों से कहा कि जनपद में कृषि आवंटन, आवास आवंटन, मत्स्य पट्टा आवंटन, कुम्हेरीकलां आवंटन की प्रगति बेहद निराशाजनक है, सभी उप जिलाधिकारी पात्रों की सूची तैयार कर उपलब्ध भूमि के सापेक्ष कृषि, आवास, भूमि आवंटन के लक्ष्यों की पूर्ति करें, भूमि आवंटन में भूमिहीन व्यक्तियों को प्रदान की जाए, आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए, किसी भी अपात्र व्यक्ति को भूमि का आवंटन न किया जाए। उन्होंने कहा कि वादों के निस्तारण के लिए प्रगति असंतोषजनक है, धारा 24 मेड़बंदी के वाद बड़ी संख्या में तहसीलों में लंबित है। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उप जिलाधिकारी सदर के यहां 40, उप जिलाधिकारी भोगांव के यहां 90, उप जिलाधिकारी करहल के यहां 12, उप जिलाधिकारी किशनी के यहां 08 वाद 05 वर्ष पुराने लंबित हैं, उप जिलाधिकारी 05 वर्ष पुराने वादों पर नियमित सुनवाई कर प्राथमिकता पर निस्तारण करना सुरक्षित करें।
जिलाधिकारी ने नगर निकायों के गृहकर, जलकर की वसूली की समीक्षा के दौरान नगर पंचायत घिरोर, कुरावली द्वारा गृहकर की वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 17 प्रतिशत, नगर पंचायत कुरावली द्वारा मात्र 41 प्रतिशत वसूली पाए जाने पर असंतोष कर अधिशासी अधिकारी घिरोर को चेतावनी जारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारी नगर निकाय आपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करें, जिन अधिशासी अधिकारियों के पास 02 नगर निकायों का चार्ज है, उनके रात्रि निवास का स्थान निर्धारित किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध किए जाएं, कूड़ा उठान समय से हो, नियमित रूप से फागिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए।
श्री सिंह ने आई.जी.आर.एस. संदर्भों की समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तहसील स्तर की निस्तारित अधिकांश शिकायतों पर असंतुष्ट फीडबैक मिल रहा है, तहसील करहल में 10 में से 07, तहसील कुरावली, घिरोर में 10 में से 06 शिकायतकर्ता शिकायतों के निस्तारण से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निराकरण किया जाए, शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसके संतुष्ट होने के उपरांत ही निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड कराई जाए, अधीनस्थों की रिपोर्ट अपलोड न की जाए यदि भविष्य में असंतुष्ट फीडबैक मिला तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही होगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एस.एन. मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, घिरोर, कुरावली, अभिषेक कुमार, अंजली सिंह, गोपाल शर्मा, योगेन्द्र कुमार, अवनीश कुमार, राजस्व अधिकारी आर.एन. वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सैय्यद सानिया सोनम एजाज, सहायक सभ्भागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सनिल दुबेद्वी, प्रशासनिक अधिकारी हरेन्द्र कुमार, कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभाग प्रभारी, सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button