मीट बिक्री की सूचना पर ई ओ एवं चेयरमैन ने मारा छापा, संचालक को ले गई पुलिस

मीट बिक्री की सूचना पर ई ओ एवं चेयरमैन ने मारा छापा, संचालक को ले गई पुलिस
आईरा न्यूज़ नेटवर्क से मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
बेवर/ मैनपुरी – उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में सावन के महीने में मीट की बिक्री पर नहीं लग पा रही रोक वही बुधवार को कस्बे के छिबरामऊ तिराहे पर मीट बिक्री की सूचना मिलने पर अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन ने छापा मारा। एक होटल में कच्चा – पक्का मीट पाए जाने पर मौके पर पुलिस बुलाई गई। संचालक को पुलिस अपने साथ ले गई है। मामले से हड़कंप है। वही नगर पंचायत की आवंटित दुकान को किराए पर देने के मामले में भी अधिशासी अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है। मामले की जानकारी देते हुए चेयरमैन सरितकांत भाटिया एवं अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें एक होटल में मीट बिक्री की सूचना मिली थी। सावन के महीने में मीट प्रतिबंधित है। उसके बावजूद भी होटल पर मीट बिक्री की जा रही थी। जाकर देखा गया तो कुछ पकी व कच्ची मीट मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संचालक को अपने साथ लेकर थाने पर पूछताछ के लिए बिठाया है। वही मामले की सूचना पशु चिकित्साधिकारी को भी दी गई है। नगर पंचायत की कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप है। वहीं मामले में ईओ ने बताया कि दुकान का आवंटन किसी और नाम से है और मौके पर दुकान किसी और के द्वारा संचालित की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।


















