मेरी माटी मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पंच प्रण की ली गई शपथ

मेरी माटी मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पंच प्रण की ली गई शपथ
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
छिबरामऊ।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौरी व ग्राम पंचायत करमुल्लापुर में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया गया। इसके अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कांत दुवे ने अपने देश की मिट्टी से जुड़ी महान विभूतियों और देश की गाथा के विषय में विस्तृत जानकारी दी। तथा रोजगार सेवक अजय पाल ने उपस्थित लोगो को आजादी की अमर गाथा से परिचित कराया उनके दिलों में मिट्टी को उसके भौतिक स्वरूप से हटाकर उसकी आत्मा से जोड़ने का आह्वाहन किया। प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रज्ञा पाल पंचायत सदस्य तथा पंचायत स्टाफ उपस्थित रहा। तथा प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें अर्जुन सिंह, जोगराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीरज देवी बी सी सखी, सपना देवी समूह सखी, जितेंद्र सिंह, सुख देव फौजी, जोगेंद्र सिंह, शिवराम सिंह उपस्थित रहे।इसके अलावा ग्राम पंचायत करमुल्लापुर में ग्राम प्रधान अजय पाल ने पंचायत घर के प्रांगण में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम भव्यता से आयोजित किया।अमर शहीदों को नमन करते हुए उनकी अमर गाथा सुनाई।अजय पाल सिंह,सचिव ललित कांत दुबे,रामनाथ सिंह, धर्मपाल,विमल,विवेक, सूरज, राजा सिंह,मान सिंह,राम जी,क्रांति देवी,तथा समूह की महिला व दर्जनों लोग रहे मौजूद।


















