नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

नूरपुर। थाना नूरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।वादी मुशर्रफ की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तत्परता का परिचय देते हुए ग्राम नंगल से आमिर पुत्र फरमान और हाशिम पुत्र फारुख को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम नंगल के निवासी हैं।तलाशी के दौरान पुलिस ने आमिर के पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक खोखा कारतूस, जबकि हाशिम के पास से एक अवैध तमंचा (12 बोर) और दो खोखा कारतूस बरामद किए।आरोपी आमिर: 01 अवैध तमंचा (.315 बोर) और 01 खोखा कारतूस आरोपी हाशिम: 01 अवैध तमंचा (12 बोर) और 02 खोखा कारतूस थाना नूरपुर पुलिस की इस सफल कार्रवाई की व्यापक सराहना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री विनय कुमार सिंह ने भी टीम की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की प्रशंसा की है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रचलित है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button