बिजनौर के CJM एम.पी. सिंह बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज।

रिपोर्टर विकास सिंह
बिजनौर के CJM एम.पी. सिंह बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज।
अधिवक्ताओं ने दी मुबारकबाद।
नूरपुर (बिजनौर)। जिला बिजनौर के लिए गर्व की बात है कि यहां के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) श्री एम.पी. सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर जिले भर के अधिवक्ताओं ने उन्हें दिली मुबारकबाद दी है।इस मौके पर एडवोकेट जावेद अहमद अल्वी (औरंगाबाद उर्फ सिकंदरपुर वाले), एडवोकेट शिवम पाराशर, एडवोकेट सुशील त्यागी, एडवोकेट फहीम अहमद, और एडवोकेट शाहनवाज अंसारी (हीमपुर बुजुर्ग निवासी, वर्तमान में गाजियाबाद के रहने वाले) ने श्री एम.पी. सिंह को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे बिजनौर जनपद के लिए गर्व की बात है।अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि श्री एम.पी. सिंह अपने न्यायिक अनुभव और निष्पक्षता से उच्च न्यायालय की गरिमा को और ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।


















