मुकंदी सिंह इंटर कॉलेज में मनाया गया पोषण पखवाड़ा का सातवां संस्करण।

रिपोटर विकास सिंह
मुकंदी सिंह इंटर कॉलेज में मनाया गया पोषण पखवाड़ा का सातवां संस्करण।
नूरपुर। मुकंदी सिंह इंटर कॉलेज, गल्लाखेड़ी में आज पोषण पखवाड़ा के सातवें संस्करण का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती संजय कुमारी जी ने विद्यार्थियों को पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम अधिकारी आकिब जावेद अंसारी जी के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का सातवां संस्करण मनाया जा रहा है। यह अभियान कुपोषण की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समर्पित है।पोषण पखवाड़ा, राष्ट्रीय पोषण अभियान का एक अहम हिस्सा है, जिसका लक्ष्य गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं, किशोरियां और छह वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना है। इस अभियान के माध्यम से समुदाय को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य जैसे सोनू कुमार, राकेश कुमार, प्रवेश कुमार, अंकुर कुमार और रानी सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


















