अपराधखबरों की खबर

पुलिस व सर्विलांस सेल द्वारा चोरी किये गए 15 मोबाइल व 4 देशी बम बरामद, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

फतेहपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

थाना ललौली पुलिस व सर्विलांस सेल द्वारा चोरी किये गए 15 मोबाइल व 4 देशी बम बरामद, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

थाना ललौली में मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में मु0अ0स0 287/22 धारा 379, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.12.2022 को प्रभारी निरीक्षक ललौली रवीन्द्र श्रीवास्तव मय हमराही गण के साथ गस्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर वाहिदपुर मोड़ के पास से अभियुक्तगण 1-शारुख पुत्र अयूब कुरैशी निवासी शास्त्री नगर थाना ललौली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 21 वर्ष 2. अतीक पुत्र रफीक कुरैशी निवासी शास्त्री नगर थाना ललौली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तगण के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल व 04 देशी बम बरामद हुए ।
उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग में 411 भादवि की बढोत्तरी कर व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। पूंछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग आज इन मोबाइलों को बेचने के लिए आये थे, और ये मोबाइल हमने बहुआ व भीड़-भाड़ वाले स्थानों से चुराए हैं। हम लोग साथ मे देशी बम भी रखते हैं। लोगों द्वारा विरोध करने पर बम पटककर दहसत फैलाकर भाग जाते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. शारुख पुत्र अयूब कुरैशी निवासी शास्त्री नगर थाना ललौली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 21 वर्ष
  2. अतीक पुत्र रफीक कुरैशी निवासी शास्त्री नगर थाना ललौली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 20 वर्ष

बरामदगी का वितरण

  1. विभिन्न कंपनियों के 15 अदद मोबाइल
  2. 04 देशी बम

गिरफ्तारी करने वाली टीम, प्रभारी निरीक्षक ललौली रवीन्द्र श्रीवास्तव, उ0नि0 राजेश यादव प्रभारी सर्विलांस जनपद फतेहपुर, उ0नि0 विजय कुमार त्रिवेदी चौकी प्रभारी बहुआ थाना ललौली फतेहपुर, का0 प्रदीप कुमार थाना ललौली, का0 राहुल कुमार थाना ललौली, का0 नियाजुल हक थाना ललौली, का0 सनत पटेल सर्विलांस सेल फतेहपुर, का0 शिवसुन्दर यादव सर्विलांस सेल फतेहपुर, का0 अंकुश बाबू सर्विलांस सेल ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button