नैनीताल में पुलिस महानिदेशक ने किया जन संवाद, बेहतर कार्य के लिए नैनीताल एसओजी टीम को किया सम्मानित

नैनीताल में पुलिस महानिदेशक ने किया जन संवाद, बेहतर कार्य के लिए नैनीताल एसओजी टीम को किया सम्मानित
आज नैनीताल भ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने हल्द्वानी स्थित श्यामा गार्डन में आमजन से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं पूछी व समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। ड्रग्स व साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के साथ ही यातायात की समस्या को लेकर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह सभी प्रदेश की प्रमुख समस्याओं में से एक है जिस पर पुलिस काम कर रही है। यातायात को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं। नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जारी है और नशे के कारोबारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। साइबर क्राइम तेजी से बढ़ता क्राइम है। साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। पुलिस द्वारा साइबर अपराध को रोकने के लिए काम किया जा रहा है। पुलिस की साइबर सेल और एसटीएफ की टीमें देश के कोने-कोने से साइबर अपराधियों को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है।
पुलिस महानिदेशक ने नैनीताल पुलिस की एसओजी और सीसीटीवी टीम को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उत्तराखंड नैनीताल
आईरा वार्ता राजेश सिंघल




























