उत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया

गोष्ठी मे अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने, साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर आम-जनमानस को जागरूक करने, लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं थानो पर मालों को शीघ्र निस्तारण करने तथा अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी, वाहन चोरी/नकबजनी व लूट की घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने तथा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सतर्कता से तलाशी ली जाये, यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही करें तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु उन्हे जागरूक भी करें।
गम्भीर अपराधों से सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं व अनावरण हेतु शेष अभियोगों/वाहन चोरी/नकबजनी के अभियोगों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सभी थाना प्रभारियों को शीघ्र अनावरण करते हुये लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने व गम्भीर अपराधों में वांछित/बिना जमानतीय वारंटी अभियुक्तों/पुरस्कार घोषित/जिलाबदर अपराधियों/महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये।
वर्तमान में चल रहे सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ के विरोध प्रदर्शन व जुमे की नमाज के दृष्टिगत जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कानपुर देहात
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button