उत्तरप्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने दशकों से बंद परदहा मिल का किया निरीक्षण, औद्योगिक संकुल बनाने की तैयारी तेज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने का संकल्प: मंत्री ए.के. शर्मा

मऊ की औद्योगिक पहचान को पुनर्जीवित करने की दिशा में बड़ा कदम

85 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक औद्योगिक पार्क/क्लस्टर

मऊ/लखनऊ, 17अप्रैल 2026

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान दशकों से बंद पड़ी परदहा मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री श्री शर्मा ने मिल परिसर का स्थलीय जायजा लेते हुए वहां चल रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को औद्योगिक संकुल विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि परदहा मिल की लगभग 85 एकड़ भूमि पर आधुनिक औद्योगिक पार्क/क्लस्टर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना मऊ की औद्योगिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी इस मिल को अब विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। “सभी हाथों को हुनर और काम मिले” इसी उद्देश्य के साथ इस औद्योगिक संकुल की योजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के आवंटन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे उद्यमियों को बिना किसी जटिलता के आवेदन और आवंटन की सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक संकुल “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निवेश आकर्षित होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।मंत्री श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में मऊ पुनः अपनी औद्योगिक पहचान स्थापित करेगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस अवसर पर जन प्रतिनिधिगण,उद्योग विभाग के संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी तथा नागरिक उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button