नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

नूरपुर में मच्छरों का कहर दुगना, बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

नूरपुर में मच्छरों का कहर दुगना, बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा।

फॉगिंग न होने से लोग परेशान

नूरपुर। नगर में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है। शाम होते ही गंदगी और नालियों से मच्छरों का झुंड निकलने लगता है, जो लोगों को चैन से बैठने तक नहीं दे रहा।स्थानीय निवासियों का कहना है कि मच्छरों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि न तो भोजन के समय शांति मिलती है और न ही शौचालय तक जाना आसान रहा है। घरों और गलियों में मच्छरों की भरमार ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति और भी कठिन बना दी है।चिंता की बात यह है कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से अब तक फॉगिंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि इस समय फॉगिंग सप्ताह में कम से कम चार बार की जानी चाहिए, ताकि मच्छरों की संख्या पर नियंत्रण पाया जा सके और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सके।फिलहाल प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता लोगों में नाराजगी का कारण बनती जा रही है। नागरिकों ने मांग की है कि नगर पालिका तत्काल फॉगिंग अभियान शुरू करे और साफ-सफाई के लिए ठोस कदम उठाए।स्वास्थ्य से समझौता नहीं समय रहते उठाए कदम, वरना हालात बिगड़ सकते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button