नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

जेल में जन्मी बच्ची को लिया गोद धर्मार्थ समर्पण न्यास और अनमोल सेवा समिति की अनूठी पहल।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

जेल में जन्मी बच्ची को लिया गोद धर्मार्थ समर्पण न्यास और अनमोल सेवा समिति की अनूठी पहल।

नूरपूर। धर्मार्थ समर्पण न्यास ने बिटिया सोना के जन्मदिन को सेवा और करुणा के अद्वितीय रूप में मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस विशेष अवसर पर न्यास के सदस्यों ने वाराणसी जेल का दौरा किया और वहां 15 पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया, जब यह जानकारी मिली कि जेल में दो दिन पूर्व एक बच्ची का जन्म हुआ है। इस पर धर्मार्थ समर्पण न्यास ने तत्काल निर्णय लिया कि बच्ची को अनमोल सेवा समिति द्वारा गोद लिया जाएगा। साथ ही, सोना के जन्मदिन पर होने वाले पारंपरिक खर्च को रोककर, उस राशि से नवजात बच्ची और उसकी मां की आवश्यकताओं — जैसे कपड़े, दवाइयां और अन्य जरूरी वस्तुओं — की पूर्ति की जाएगी।इस सेवा कार्य के उपरांत न्यास के सदस्य केशव जालौन जी के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां तुलसी का पौधा भेंट किया गया और लोगों को इस सेवा अभियान से जुड़ने का आमंत्रण दिया गया।धर्मार्थ समर्पण न्यास और अनमोल सेवा समिति की यह पहल समाज के उन वर्गों तक सहायता पहुँचाने का प्रयास है, जिन्हें सबसे अधिक सहारे की जरूरत है। यह सेवा न केवल एक नवजीवन को आश्रय प्रदान करेगी, बल्कि समाज में संवेदना, करुणा और दानशीलता की नई राहें भी प्रशस्त करेगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button