वाराणसी/उत्तरप्रदेश

नमो घाट पर बिछड़े बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलवाने एवं पर्यटक चौकी प्रभारी के नेतृत्व की सराहना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ, हमराह हे0का0 जोगेंद्र कुमार एवं का0 द्विजेश त्रिपाठी के साथ नमो घाट क्षेत्र में गश्त पर था।
गश्त के दौरान एक छोटा बच्चा अकेला रोता हुआ मिला। बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लेकर सम्पूर्ण घाट क्षेत्र में छानबीन की गई। अथक प्रयासों के उपरांत बिहार से आए परिजनों को खोजकर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पर्यटक पुलिस चौकी ‘नमो घाट’ के प्रभारी महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। प्रभारी महोदय की कार्यशैली, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण भाव के कारण ही चौकी का स्टाफ सदैव तत्पर एवं संवेदनशील रहता है। पुलिस विभाग में उनकी आम शोहरत अत्यंत सराहनीय है तथा अधीनस्थ कर्मियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक सभी में उनके प्रति गहरा सम्मान है। उनके नेतृत्व में पर्यटक पुलिस चौकी लगातार मानवता एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश कर रही है।
बच्चे के माता-पिता व स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम के साथ-साथ चौकी प्रभारी महोदय के कुशल निर्देशन की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ
नमो घाट पर्यटक पुलिस चौकी, वाराणसी

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button