खबरों की खबर
दिलीप सिंह जी ने अपनी पुलिस टीम के साथ लोगों को लॉक डाउन का पालन करने की हिदायत दी!

वजीरगंज-आज वजीरगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक श्री दिलीप सिंह जी ने अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे नगर में पैदल मार्च करते हुए लोगों को लॉक डाउन का पालन करने की हिदायत देते हुए यह भी बतलाया कि अगर कोई भी व्यक्ति बेवजह घर से बाहर घूमते नजर आएगा या बगैर मास्क के घर से निकलेगा तो पुलिस प्रशासन उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी साथ ही सभी दुकानदारों को भी अवगत कराया कि वह समय का ध्यान रखते हुए अपनी दुकानों को सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक ही खोला करें अन्यथा पकड़े जाने पर आपके विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर चालान काट कर जेल भेजा जाएगा किसी भी समस्या से निपटने के लिए वजीरगंज पुलिस आम जनता के लिए सदैव तैयार रहेगी
वजीरगंज गोंडा से रिपोर्टर प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट

















