दुकान का आधा सटर खोलकर कर कर रहे दुकानदारी पुलिस प्रशासन को दे रहे चुनौती !

धामपुर-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। नगर के कुछ ऐसे भी व्यक्ति हैं जो महामारी कोविड-19 के चलते जारी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन लोगो पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। यह लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के विपरीत जाकर अपनी दुकानों को खोल कर लगातार पुलिस प्रशासन को चुनौती देने का कार्य कर रहे हैं। जैसे की मौहल्ला खातियान निकट पुरानी सब्जी मण्डी में नितिन ज्वैलर्स S/० जगदीश कुमार वर्मा उर्फ भुरिया सुनार का कार्य करते हैं। और लाकडाउन होने के बाद भी अपनी दुकान का आधा सटर खोलकर दुकानदारी कर रहे हैं। और पुलिस प्रशासन इस तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा हैं। जबकि कोरोना की महामारी चल रही हैं। और ग्राहक उनकी दुकान में भरे रहते हैं। धामपुर कोतवाली पुलिस उन्हें दो तीन बार समझाकर भी जा चुकी हैं लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा हैं। और पुरे दिन वो अपना चैनल बंद कर-कर आधा सटर खोल कर दुकान में पड़े रहते हैं। जबकि पूरा बाजार बंद हैं। पुलिस प्रशासन इस तरफ ध्यान दें। और इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें इनके बराबरी में जिना हैं जिसमें दुकान के अन्दर जाने का रास्ता हैं। जब इनको पुलिस की गाड़ी या पुलिस आती है तो यह सटर नीचे गिरा देते हैं।


















