बिजनौर-उत्तरप्रदेश

डीपीआरओ कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान को सफल बनाने के लिए कर रहे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

डीपीआरओ कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान को सफल बनाने के लिए कर रहे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग

बिजनौर। डीपीआरओ सतीश कुमार जैसे अधिकारी होना भी आज के समय मे बहुत मुश्किल है। डीपीआरओ सतीश कुमार परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव है इसके बावजूद भी वो अपने विभाग की ज़िम्मेदारी को बखूबी निभा रहे है अपने पंचायतीराज विभाग से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग लेकर उनको कार्य करने के दिशा निर्देश दे रहे हैं। जब कही से उनके पास ग्राम पंचायतों में किसी भी तरह की शिकायत आती है ग्राम पंचायतों में गंदगी, सफाई कर्मचारी या अधिकारियों द्वारा कार्य मे लापरवाही करना। डीपीआरओ सतीश कुमार उनका भी संबंधित अधिकारियों को अवगत करा कर समाधान कराने को निर्देश देते हैं।
डीपीआरओ सतीश कुमार से जब हमारे प्रतिनिधि मौ उवैस ने कॉल के माध्यम से वार्ता कि तो मौ उवैस ने उनसे पूछा कि आप कोरोना पॉजिटिव है 4 महीने का बेटा भी पॉजिटिव हैं आपको अपने परिवार का विशेष से ध्यान रखना चाहिए विभाग में तो और भी है जो कार्य करवा सकते है तो इस बात पर डीपीआरओ ने कहा कि जैसा मुझे अपना परिवार प्यारा है ऐसे ही मुझे अपना पंचायतीराज विभाग का परिवार प्यारा हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने कहा कि ऊपर वाले ने मुझे इतनी शक्ति दे रखी है कि में एक साथ दोनो परिवार का ध्यान रख सकता हूँ।

95% LikesVS
5% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button