नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर दोपहर को हुई सगाई शाम को ही टूटी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर

नहटौर। पिता द्वारा दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर दोपहर को हुई सगाई शाम को ही टूट गई। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर आर्थिक व समाजिक छवि का नुकसान होने का हवाला देते हुए आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की माँग की है।

क्षेत्र के गाँव करीमपुर निवासी मतीन पुत्र मुन्ना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने 13 नबम्बर 2022 को अपनी पुत्री गुलफशा की सगाई हल्दौर के मौ.कानूनगोयान निवासी गफ्फार पुत्र बुन्दू के साथ की थी। सगाई में वर पक्ष की ओर से 70-80 लोग आये थे जिनकी खातिरदारी पर लगभग एक लाख रुपये खर्च हुए। साथ ही उनके द्वारा रश्म अदायगी में गफ्फार को एक सोने की चैन, एक सोने की अंगुठी, दो चाँदी की अंगुठियाँ, चौदह जोडे बहुमुल्य कपडे तथा उसकी माँ शहनाज को एक जोड़ी सोने के कुंडल तथा चाँदी की पायल दी परन्तु वर पक्ष को यह सब कम लगा तथा उन्होंने उसी दिन शाम को फोन कर दहेज में चौपहिया वाहन, ब्राडेंड इलेक्ट्रॉनिक सामान व फर्नीचर तथा दस तौले सोना देने की शर्त पर ही उनकी पुत्री से निकाह करने की बात कही। जिससे उसके पैरों तले की जमीन निकल गई। तहरीर में बताया गया है कि उसी दिन से वह व उसके रिश्तेदार शादी करने के लिये उनके सामने हाथ पैर जोड़ रहे हैं परंतु वर पक्ष निकाह करने को राजी होने को तैयार नहीं है और न ही दिया गया सामान व किया गया खर्च लौटने को राजी है। तहरीर में मुतीन द्वारा अपनी आर्थिक व सामाजिक छवि का हवाला देते हुए आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई। इस संबंध में अपराध निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button