नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने नहटौर पीएचसी पर की समीक्षा बैठक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

नहटौर। कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग के फैलाव की दर को नियंत्रित करने के लिये जिला कुष्ठ रोग अधिकारी ने नहटौर क्षेत्र की समस्त आशाओं की एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पीएचसी सभागार में आयोजित बैठक में अपनी टीम के साथ पहुंचे जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.कृष्ण गोपाल नहटौर ब्लॉक की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी आशाओं और कुष्ठ विभाग के फील्ड वर्कर्स को नए संदिग्ध रोगी की पहचान, पुराने रोगियों की दवा की खुराक की जानकारी, रोगियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता और सुरक्षा किट आदि के बारे में जानकारी जुटाने व लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कुष्ठ अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष कुमार आर्य को भी कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष कुमार आर्य, मेघराज सिंह, दिनेश कुमार, अमित श्रीवास्तव, राजेश कुमार, केपी सिंह, सौरभ कुमार सहित क्षेत्र की समस्त आशाएं मौजूद रही।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button