बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा-अनिस्तारित प्रकरणों के प्रति की नाराजगी व्यक्त अधिकारियों को जवाब तलब करने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए असंतोषजनक आख्या एवं निर्धारित समय सीमा में अनिस्तारित प्रकरणों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों का जवाब तलब करने के दिए निर्देश
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 23 SEPTEMBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज शाम 4ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा बिदुर सभागार में सीएम डैशबोर्ड से माह अगस्त-23 की रैंकिंग के संबंध में आयोजित बैठक की विभागवार समीक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की सेवाओं व योजनाओं एवं परियोजनाओं को ऑनलाइन इंटीग्रेटेड कर उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए सीएम डैशबोर्ड पोर्टल विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के योगदान और प्रदर्शन के आधार पर जिले की रैंकिंग निर्धारित की जाती है।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए सभी विभागीय अधिकारी उक्त पोर्टल का अवलोकन करते हुए गंभीरतपूर्वक उसका परिपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर जिले की शामिल योजनाओं एवं अपलोड फीडिंग के आधार पर ही जिले की रैंकिंग निर्धारित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से ही विभिन्न स्तर के अधिकारियों की समीक्षा उपलब्ध सूचनाओं के माध्यम से की जाएगी। तथा खराब प्रदर्शन वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उनके कार्यों में सुधार के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर सही डाटा फीड करने तथा वेरीफाई के लिए मुख्यालय से लगातार संपर्क बनाए रखें और उसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर समय से शुद्ध डाटा फीड कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे हर माह जारी होने वाली प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जिले की स्थिति ठीक रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान ही जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश समस्त अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित पोर्टल का अवलोकन करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर फीड आंकड़ों एवं आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। उन्होंने समस्त अधिकारियो को सीएम डैश बोर्ड पर अद्यतन शुद्ध आंकड़ों की फीडिंग तथा आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी जिलाधिकारी द्वारा दी गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता, उपजिलाधिकारी हर्ष चावला, उप निदेशक कृषि गिरीशचंद्र, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी देवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button