जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने धान खरीद केन्द्र कार्य को निर्धारित समय सारिणी एवं दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

शासन द्वारा अपर जिलाधिकरी वि/रा को किया गया जिला खरीद अधिकारी नामित, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने धान खरीद केन्द्र कार्य को निर्धारित समय सारिणी एवं दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न कराने के दिए निर्देश
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 23 SEPTEMBER, 2023



जिलाधिकारी अंकित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिला बिजनौर में धान खरीद कार्य के लिये अपर जिलाधिकारी प्रशासन बिजनौर को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया था। उन्होंने अपर आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, उ०प्र०, जवाहर भवन, लखनऊ के संशोधित आदेश के अनुपालन में बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बिजनौर को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जिला खरीद अधिकारी को निर्देश दिए कि नीति प्रस्ताव में दिये गये निर्देशों एवं समय-सारिणी के अनुसार समस्त अपेक्षित कार्यवाही करें तथा नियमित रूप से धान खरीद की समीक्षा करते हुए प्रगति से उन्हें अवगत कराना सुनिश्तिच करें। उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला खरीद अधिकारी जनपद बिजनौर का सम्पर्क नम्बर 9454417641 है।


















