उत्तराखंड

जारी हुआ नर्सिंग भर्ती का शासनादेश,1383 पदो पर मिलेगा रोजगार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड,,(रिजवान अहसन),संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण द्वारा बताया गया कि हमारा 1383 पदों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग भर्ती का शासनादेश आज प्राप्त हो गया है नर्सिंग अराजपत्रित सेवा नियमवाली2023 में 80% पद महिला और 20% पद पुरुष के होंगे 70% पद डिप्लोमा धारक और 30% डिग्री धारक को मिलेंगे

यह भर्ती वर्षवार मेरिट के आधार पर होगी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हमारी यह भर्ती 12 वर्षों बाद आई है और हम लोगों ने नर्सिंग अधिकारी के रूप में अपने प्रदेश की सेवाएं बहुत न्यूनतम वेतन में दुर्गम अति दुर्गम स्थानों पर की है इन सभी के मध्य नजर माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत जी के अथक प्रयासों से और माननीय पुष्कर सिंह धामी जी के सहयोग से यह भर्ती पूरे 3000 पदों पर वर्षवार की गई है जिसमें की पहले चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में 3 जनवरी 2023 को 1564 पदों पर विज्ञापन हुआ था जिसका परिणाम घोषित 12 सितंबर 2023 को किया गया 1377 नर्सिंग अधिकारियों का चयन हो चुका हैजिनकी अभी नियुक्ति होनी है। और आज 1383 पदों के लिए भी शासनादेश संगठन को प्राप्त हुआ है कुल 3000 पदों पर नर्सिंग की भर्ती गतिमान है।
प्रदेश के इतिहास में पहली बार नर्सिंग अधिकारियों के 3000 पदों पर वर्षवार भर्ती की जा रही है जो की एक ऐतिहासिक फैसला है जिससे कि सारे नर्सिंग बेरोजगार बहुत ही उत्साहित हैं ।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button