कन्नौज-उत्तरप्रदेश
हिंदू परिषद ने निकली शौर्य जागरण यात्रा , उमडा जन सैलाब

हिंदू परिषद ने निकली शौर्य जागरण यात्रा , उमडा जन सैलाब
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज। विश्व हिंदू परिषद द्वारा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जनपद में सौर जागरण यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। शौर्य जागरण यात्रा में लोगों का जन सैलाब रहा। जगह-जगह जागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जनपद कन्नौज के जलालपुर पनवाड़ा में भाजपा नेता सौरभ दुबे के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद ने विशाल जागरण यात्रा निकाली। जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सत्येंद्र दुबे , कुलदीप दुबे , सौरभ तिवारी , सुरजीत चौहान , रणवीर कटियार , मोनू दुबे आदि लोगों ने बड़े ही धूमधाम से शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत सम्मान किया। सड़क पर लोगों की अपार भीड़ रही।


















