उत्तराखंड

ग्रीन फील्ड एकेडमी ने धूम धाम से मनाई गांधी/शास्त्री जयंती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर,,उत्तराखंड(रिजवान अहसन)आज का दिन भारतीय इतिहास में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है आज के ही दिन देश के दो महापुरुषों का जन्म हुआ था। एक थे बापू मोहनदास करमचंद गांधी और दूसरे पंडित लाल बहादुर शास्त्री ,भारत मां के दो सपूत।
बापू के बारे में तो ज्यादा कहना सूरज को दिया दिखाने के समान होगा। भारत माता की स्वतंत्रता के लिए उनके किए गए अनेक कार्य आज की पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है प्रेरणादाई है।


दूसरे सपूत भारत मां के सच्चे लाल, सादगी की प्रतिमा पंडित लाल बहादुर शास्त्री जो देश के द्वितीय प्रधानमंत्री बने उनके द्वारा जय जवान जय किसान का नारा आज भी अपने अर्थ और अपनी गरिमा दोनों को बनाए हुए।
विद्यालय से प्रबंधक श्रीमान गौरव रावत एवं प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा जी ने बापू और पंडित जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए, तत्पश्चात तिरंगा फहराया गया ।स्टाफ गण के द्वारा लगाए गए भारत माता की जय के नारों से विद्यालय गूंज उठा।


बापू महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती की सभी देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button